Explore

Search

March 10, 2026 3:18 am


मृतक के पिता को दी 2 लाख की सहायता राशि : सड़क हादसे में हुई थी एमआर की मौत, आरएमएसआरयू ने सौंपा चेक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले में पिछले साल जुलाई में हुए एक सड़क हादसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मनीष त्यागी की मौत पर परिजनों को बीमा क्लेम मिला है। आरएमएसआरयू ने सोमवार को मृतक के पिता को 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। घटना 17 जुलाई को राजाखेड़ा में हुई थी। मनीष त्यागी डॉक्टर से मिलकर धौलपुर लौट रहा था। रास्ते में दो बाइकों की टक्कर में उसकी मौत हो गई थी। आरएमएसआरयू के अध्यक्ष नीरज चौहान ने बताया कि संगठन के सदस्य की काम के दौरान हुई मौत के कारण यह सहायता राशि दी गई है। यह राशि बीमा के माध्यम से प्राप्त हुई है। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें संयुक्त सचिव रामकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंघल, रामप्रकाश घुरैया, अमित समाधिया, सतेंद्र मुदगल, रामनरेश यादव और प्रशांत त्यागी शामिल थे।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर