Explore

Search

August 2, 2025 4:24 pm


पक्षियों के लिए अनूठी पहल : भाजपा युवा मोर्चा ने शुरू किया ‘परिंडा बांधो प्रयास’ अभियान, विधायक कृपलानी ने किया शुभारंभ

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

प्रतापगढ़। जिले में भारतीय नववर्ष के दूसरे दिन भाजपा युवा मोर्चा ने पक्षियों के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की। धोलापानी के भेरूजी मंदिर परिसर में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने परिंडा बांधकर ‘परिंडा बांधो प्रयास’ अभियान का शुभारंभ किया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल टांक ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों और बूथों पर परिंडे लगाएंगे ताकि पक्षियों को राहत मिल सके।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर ने कहा कि प्रयास सेवा संस्था और युवा मोर्चा हर वर्ष पक्षियों के लिए निशुल्क परिंडे उपलब्ध कराते हैं। इस वर्ष भी जिलेभर के सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाए जाएंगे। साथ ही, मूक पशुओं के लिए पानी की टंकियों की भी व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत और चित्तौड़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर मौजूद रहे। इसके अलावा, प्रधान रमेश मीणा, नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, लोकेश धाकड़, कैलाश गुर्जर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर