धौलपुर। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मनियां थाना पुलिस ने उदयभान ढाबा के पास दयेरी मोड़ से आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के तुस्सीपुरा निवासी सुरेन्द्र सिंह (28) के रूप में हुई है। वर्तमान में सांगोली, थाना माताबसईया में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर की गई। थानाधिकारी रामनरेश के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल मोहनसिंह और टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। कॉन्स्टेबल राजेश कुमार की आसूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3(1)/25(1)(b) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Telly World News
March 14, 2026
6:52 am
mass emoji copy paste Options
March 14, 2026
6:51 am
Extenso reporte de spinogambino casino: detalles y consejos para jugar online en españa.
March 14, 2026
6:49 am
View and Convert HKI Files in Seconds
March 14, 2026
6:46 am

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार : देसी कट्टा और 7 कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

