धौलपुर। जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्दिया पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल खैरारा में एक कमरे की छत की पट्टियां टूट कर नीचे गिर गई। स्कूल के टीचर की सजगता से हादसे से पहले ही कमरे में पढ़ाई कर रहे कक्षा 6 के बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्कूल टीचर मुकेश मीणा ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल खैरारा सुबह प्रार्थना सभा के बाद जब कक्षा 6 के बच्चे क्लास में बैठे तभी छत की पट्टियों में दरार दिखाई दी, जिसको देखकर उन्होंने क्लास में बैठे सभी 22 बच्चों को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया। बच्चों को दूसरे कमरे में शिफ्ट करने के 1 घंटे बाद ही छत की आधा दर्जन पट्टियां अचानक टूट कर नीचे गिर गई। जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक सुबह ही छत की पट्टियों में दरार देखी गई थी। स्कूल के कमरे की छत की पत्थर की पट्टियां टूट कर गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद सभी बच्चों के सुरक्षित रहने पर ग्रामीणों ने भी स्कूल टीचर को धन्यवाद दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Hsa, Hra, & Fsa Eligible Items & Expenditures Cigna Healthcare
March 13, 2026
12:02 am
Bezmaksas Kazino Griezieni
March 13, 2026
12:02 am
Как подобрать идеального онлайн-казино
March 12, 2026
11:59 pm
Answers about News Television
March 12, 2026
11:57 pm

स्कूल के कमरे की 6 पटि्टयां टूटकर गिरी : छत में दरार देखते ही टीचर ने 22 बच्चों को दूसरे कमरे में भेजा, बड़ा हादसा टला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

