भरतपुर। रेलवे की GM शोभना बंदों उपाध्याय जबलपुर से भरतपुर का रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। उन्होंने रेलवे के हर विभाग का बारीकी से निरीक्षण किया। रेलवे की GM भरतपुर से कोटा तक का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर रेलवे के अधिकारियों से बात की। निरीक्षण के दौरान रेलवे की GM शोभना बंदों उपाध्याय ने कहा कि भरतपुर से कोटा जंक्शन तक पूरा सेक्शन ट्रैन परिचालक के विभिन्न पहलू की संरक्षा के लिए आज पूरी टीम भरतपुर जंक्शन आई है। रेलवे में अलग-अलग विभाग होते हैं। उसके अनुसार संरक्षा संपूर्ण रूप से मेंटेन है या नहीं इसका निरीक्षण किया जा रहा है। रेलवे के हर सेक्शन का निरीक्षण किया जा रहा है। भरतपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्कीम के तहत विभिन्न कार्य हो रहे हैं। उसके अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं। उसका निरीक्षण किया है।
रेलवे स्टेशन के बाहर का एरिया काफी कंजेस्टेड है। उसके लिए जगह बनानी पड़ेगी। पार्किंग स्टेशन डेवलपमेंट का एक हिस्सा है। स्टेशन को नए जमाने के अनुरूप डेवलप कर हैं। रेलवे स्टेशन पर वेंडर्स को लेकर GM ने कहा कि, रेलवे के अपने नियम हैं उसके अनुसार वेंडर्स को रखा जाता है। कई बार ऐसा होता है कि बिना अनुमति वाले लोग रेलवे स्टेशन पर घुसने की कोशिश करते हैं। जिसे समय-समय पर चेक किया जाता है। इस बात को देखा जाएगा कि वेंडर्स के वर्दी पहनकर आते हैं या नहीं।