श्रीगंगानगर। जिले की श्रीविजयनगर पुलिस थाने की टीम ने गश्त के दौरान भारत प्रीतम कॉलोनी के पास से एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.05 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थानाधिकारी गोविंदराम ने बताया कि आरोपी की पहचान गणेशा राम (30) के रूप में हुई है। वह राजियासर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7.05 ग्राम हेरोइन बरामद की है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जैतसर थाने के थानाधिकारी इमरान खान को सौंपी गई है। कार्रवाई में थानाधिकारी गोविंदराम के अलावा कॉन्स्टेबल संदीप, पूनम कुमार, रोहिताश और ड्राइवर सुभाष शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़
Where can one find the latest Citibank news?
March 12, 2026
9:37 am
Pornhub and four other sex websites face being BANNED in France
March 12, 2026
9:37 am
How did electricity impact on the world?
March 12, 2026
9:36 am
Answers about Microsoft Corporation
March 12, 2026
9:36 am

सात ग्राम हेरोइन सहित आरोपी युवक गिरफ्तार : श्रीविजयनगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

