प्रतापगढ़। नगर परिषद की टीम शुक्रवार को कृषि मंडी रोड स्थित धमोतर दरवाजे के बाहर अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि बाजार में 100 से अधिक अवैध दुकानें है, लेकिन परिषद ने केवल तीन दुकानों को नोटिस क्यों दिया। इस दौरान नगरपरिषद ने दो दुकानों को तोड़ दिया। वहीं एक दुकान के संचालक राधेश्याम धोबी ने पहले ही कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट से स्टे ले लिया था। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि यह कार्रवाई भू-माफियाओं के दबाव में की जा रही है। उनका कहना है कि जिन दुकानों को हटाया गया है, वहां भविष्य में नीलामी के नाम पर भू-खेल होने की संभावना है। सभापति रामकन्या गुर्जर के पति प्रह्लाद गुर्जर का बयान कि “आज नहीं तो कल ये गुमटियां हटाई जाएंगी क्योंकि हमें इन्हें नीलाम करना है”।

लेटेस्ट न्यूज़
Complete VOX File Solution – FileMagic
February 8, 2026
7:56 am
FileViewPro Review: ARF File Compatibility Tested
February 8, 2026
7:56 am
The Development and Influence of Mobile Port Games in the Digital Age
February 8, 2026
7:55 am
Real-Life Use Cases for AAF Files and FileViewPro
February 8, 2026
7:54 am

नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण : दो दुकानों को तोड़ा, लोगों ने किया विरोध
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

