Explore

Search

February 21, 2026 5:30 pm


ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले में ज्वेलरी की एक शॉप में चोरी का मामला सामने आया है। लॉक तोड़कर बदमाश शॉप में घुसा। लाखों रुपए कीमत के गहने चोरी कर फरार हो गया। शॉप के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर की करतूत कैद हो गई। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- ब्रह्मपुरी के सीताराम बाजार निवासी अमित सोनी (27) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बड़ा अखाड़ा मंगला माता मार्ग पर उनकी ज्वेलरी की शॉप है। 3 अप्रैल की रात वह रोज की तरह शॉप लॉक कर घर आ गए। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से शॉप को निशाना बनाया। शॉप का लॉक तोड़कर बदमाश अंदर घुसे।

शॉप से 35-40 ग्राम सोना और करीब 400 ग्राम चांदी व पन्ने के नगीने का पैकेट चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह शॉप पर आने पर चोरी का पता चला। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने पर चोर नजर आया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर