सिरोही। बहुजन क्रांति मोर्चा और अन्य संगठन 9 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य चुनावों में EVM की जगह बैलेट पेपर की मांग और जाति आधारित जनगणना कराना है। भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। देश के करीब 500 जिलों में यह आंदोलन होगा। बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक सुंदरलाल मोसलपुरिया ने बताया कि EVM मशीनों से चुनावों में धांधली के कई मामले सामने आए हैं। उनका कहना है कि मौजूदा EVM प्रणाली जनता के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही है। आंदोलनकारियों का मानना है कि केंद्र सरकार द्वारा OBC की जाति आधारित जनगणना से इनकार करना संविधान के खिलाफ है। इस आंदोलन में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा समेत कई संगठन शामिल होंगे। सिरोही में इस आंदोलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह आंदोलन संविधान, लोकतंत्र और बहुजन समाज के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
UK Vape Store – Cheap Vape Kits, Nic Salts & E-Liquids
March 5, 2026
10:26 am
Les secrets pour devenir viral en un clic
March 5, 2026
10:24 am
Sensitiva – Reviews And Experiences
March 5, 2026
10:22 am
10 Reasons It’s Essential to Stop Stressing About Vape Pens How Much
March 5, 2026
10:21 am

इवीएम हटाने और जाति जनगणना की मांग : बहुजन क्रांति मोर्चा 9 अप्रैल को करेगा राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

