दौसा। मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटनाक्रम बीती रात तीन पहाड़ वाले रास्ते में स्थित एक धर्मशाला का है, सुबह पता चलने पर टोड़ाभीम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस प्रथम दृष्टया मानते हुए जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अतुल शाक्य (35) के रूप में हुई है। वह पिछले कई सालों से बालाजी में तीन पहाड़ के रास्ते में होटल किराए पर लेकर चलाता था। जहां वह परिवार के साथ रहता था और रात 12 बजे सोने गया था। सुबह पत्नी की नींद खुली तो वह फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि रात 3 बजे युवक के सुसाइड करने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तो वहां एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसके गले में लगा चुन्नी का फंदा चद्दर की छत में लगे लोहे के पाइप से बंधा हुआ था। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Math Tuition for Junior College 1 Students: Your Secret Weapon to A-Level Success Lah
March 11, 2026
12:07 am
Plumbing Services
March 11, 2026
12:07 am
What Is Powerball and How Does the Lottery Actually Work?
March 11, 2026
12:06 am
The Full Guide to Finding the Right Dentist for Your Family
March 11, 2026
12:06 am

युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड किया : मेहंदीपुर बालाजी में किराए पर होटल चलाता था, पत्नी की नींद खुली तो लटका मिला शव
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

