सीकर। केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस व पेट्रोल के दामों में वृद्धि करने के विरोध में सीकर यूथ कांग्रेस की ओर से जिला कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। सीकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुकुल खीचड़ ने कहा- केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम रही है। अब केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। साथ ही पेट्रोल की कीमत में भी 2 रुपए बढ़ोतरी की गई है। इससे आम जनता परेशान है। सरकार जनता को लगातार परेशान करने का काम रही है। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन परेशान है और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा- रसोई गैस के दामों में 50 रुपए की वृद्धि होने से रसोई का गणित बिगड़ गया है। इससे महिलाएं परेशान हैं। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा रसोई गैस पर खर्च करना पड़ रहा है। वहीं वाहन चालकों की जेब पर भी इसका असर पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशों के दौरे छोड़कर अपने देश को संभालना चाहिए और महंगाई पर कंट्रोल करना चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़
How to View XSI Files on Any Platform with FileMagic
February 15, 2026
3:58 am
How to Play Spingranny Online Casino: An Expert Breakdown into its Mechanics and Live Casino Options
February 15, 2026
3:57 am
Onion Dark Website
February 15, 2026
3:56 am
Your Go-To Tool for A01 Files – FileMagic
February 15, 2026
3:48 am

रसोई गैस के दाम बढ़ने पर सीकर में प्रदर्शन : यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बोले- प्रधानमंत्री विदेशों के दौरे बंद करे और अपना देश संभाले
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

