डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के आतरसोबा गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। हाल ही में उसने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था और अक्सर गुमसुम रहता था। घटना की जानकारी देते हुए बिछीवाड़ा थाने के एएसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि सुबह नटवर यादव (17) ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। जब मां ने आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। उस समय नटवर की सांसें चल रही थीं। परिजन उसे तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर नहीं मिलने पर डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नटवर के चाचा नारायण लाल यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Техцентр Инфинити ДжапАвто
March 13, 2026
1:00 pm
Mitsubishi автосервис ДжапАвто
March 13, 2026
12:58 pm
Ремонт автогенераторов в сервисе – цены в мастерской
March 13, 2026
12:54 pm
Ремонт рулевых реек в Москве в мастерской – условия в Москве
March 13, 2026
12:54 pm

12वीं के स्टूडेंट ने फंदे से लटककर किया सुसाइड : बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन से परेशान था, तनाव के कारण रहता था गुमसुम
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

