डूंगरपुर। सागवाड़ा पुलिस ने जेठाना गांव के पास अवैध खनन का एक बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने क्वार्ट्ज पत्थरों से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। ट्रेलर में पत्थरों के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर खान विभाग को सूचना दी गई है। नाधिकारी मदनलाल खटीक के अनुसार अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। जेठाना गांव के पास नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर का एक ट्रेलर रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रेलर में भरे क्वार्ट्ज पत्थरों का कोई रवन्ना नहीं था। पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के डेडली निवासी राजकुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि पत्थरों की अवैध रूप से गुजरात तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले की सूचना खनिज विभाग को दे दी है। विभाग द्वारा जल्द ही जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Vape Pods, Mods, Cigalikes & Natural Vaporizers
March 13, 2026
6:16 pm
Understanding DNC Files: A Beginner’s Guide with FileViewPro
March 13, 2026
6:13 pm
Make A Beautiful Autumn Publication Utilizing These Sources
March 13, 2026
6:12 pm
Vapor Stores In Rome: An Incredibly Easy Method That Works For All
March 13, 2026
6:12 pm

क्वार्ट्ज पत्थरों से भरा ट्रेलर पकड़ा : तस्करी कर गुजरात ले जाने की थी तैयारी, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

