Explore

Search

February 11, 2026 11:23 am


टायर फटने से नेशनल हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार : पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, कार सवार सभी लोग सु​रक्षित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर कस्बे में अनूपगढ़ मार्ग पर नेशनल हाईवे 911 पर एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार पलट गई। यह हादसा गांव 52 एनपी बस स्टैंड पर पेट्रोल पम्प के सामने हुआ। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा हादसा कैद हो गया। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। रायसिंहनगर इलाके में NH-911 स्थित गांव 52 एनपी बस स्टैंड के पास यह हादसा हुआ। जहां तेज रफ्तार एक कार का अचानक टायर फट गया। तेज धमाके के साथ गाड़ी बेकाबू हो गई और पेट्रोल पंप के पास पलट गई। यह पूरी घटना पास ही स्थित पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की सांसें थम गईं। राहत की बात यह रही कि कार में सवार परिवार के सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी, और अचानक टायर फटने से वह सीधे सड़क से फिसलते हुए पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच की है। फिलहाल, सभी यात्री स्वस्थ हैं और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद घर भेज दिया गया।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर