पाली। जिले में शुक्रवार दोपहर को सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकराकर एक 20 साल का युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पाली के मंडली निवासी 20 साल का लक्ष्मण सिंह पुत्र भंवर सिंह शुक्रवार दोपहर को अपने घर बाइक से जा रहा था। इस दौरान हेमावास चौराहे के पास उसकी बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में घायल के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। जहा उसकी हालत देख उनकी आंखों से भर आई।

लेटेस्ट न्यूज़
Thinking Of Traveling In Greece? This Travel Guide Will Allow You
March 27, 2026
6:19 am
10 Ideas For A Great Stag Party
March 27, 2026
6:16 am
How a Digital Marketing Agency Can Improve Your Website Traffic
March 27, 2026
6:16 am
Top On-line Casino Bonuses Explained for Newbies
March 27, 2026
6:15 am

मवेशी की टक्कर से युवक घायल : गंभीर हालत में जोधपुर रेफर, परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

