अजमेर। जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर से चोरी की वारदात सामने आई है। 2 घंटे में चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित मोबाइल रिचार्ज करवाने घर से निकली थी। श्रीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। श्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार- बाढ़िया गांव निवासी भंवरी ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह अपने दोनों कमरे में मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर मोबाइल रिचार्ज के लिए गई थी। तभी उसकी तबीयत खराब होने पर अपने पड़ोसी के घर आराम करने चली गई। 2 घंटे बाद वापस घर पहुंची तो सारा सामान बिखरा हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया- चोर बक्से का ताला तोड़कर आधा किलोग्राम कनकती, एक तोला सोने की नाथ, सवा तोले का मादलिया और 10 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। श्रीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Stress-Release Family Removals – Tips for a Successful Move
February 11, 2026
1:06 pm
A Assortment Of Western Clipart Borders
February 11, 2026
1:05 pm
How To Fix AETX File Errors Using FileViewPro
February 11, 2026
1:03 pm
Bitcoin Halving Explained
February 11, 2026
12:59 pm

घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी : मकान बंद कर पड़ोस में गई थी महिला, वापस लौटने पर ताला टूटा मिला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

