करौली। जिले में पंचायत पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। सिंघनिया समेत कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भोजपुर ग्राम पंचायत में अपने गांव को जोड़े जाने का विरोध किया। उन्होंने कंचनपुर ग्राम पंचायत में ही अपने गांव को यथावत रखने की मांग की। मंडा खेड़ा के ग्रामीणों ने स्वतंत्र ग्राम पंचायत की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। भीमपुर के ग्रामीणों ने टोडाभीम नगर पालिका में शामिल होने का विरोध किया। उनका कहना है कि इससे मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होंगी। प्रशासनिक कार्यों में भी परेशानी होगी। सभी गांवों के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुनर्गठन में ग्रामवासियों की सहमति को प्राथमिकता देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।

लेटेस्ट न्यूज़
View And Edit JSB Documents Instantly With FileViewPro
January 11, 2026
11:24 pm
Полотенца из рогожки от Наталья Текстиль
January 11, 2026
11:23 pm
Common Mistakes Students Make in IGNOU MCom Projects and How to Avoid Them
January 11, 2026
11:22 pm
Common Mistakes Students Make in IGNOU MCom Projects and How to Avoid Them
January 11, 2026
11:22 pm

पंचायत पुनर्गठन का विरोध; करौली में कई गांवों के लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भोजपुर में शामिल करने पर किया प्रदर्शन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
