झालावाड़। जिले में संजय कॉलोनी निवासी एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने शराब पी थी। जानकारी के अनुसार मुकेश (23) पुत्र कैलाशचंद गांवघेर में रहता था। मंगलवार शाम को मुकेश ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद शराब का सेवन किया। इस दौरान उसके माता-पिता और भाई मजदूरी पर गए हुए थे। पत्नी और भाभी ऊपरी कमरे में काम कर रही थीं। पड़ोसी जब मुकेश के घर आया तो उसने कई बार आवाज दी। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा तो मुकेश पंखे से लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुकेश शराब का आदी था। उसका पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार दोपहर को भी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने शराब पी और पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया। संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Why Local Carpet Cleaners in Provo Are Ranking Higher Than National Brands
March 9, 2026
4:20 pm
CIP File Won’t Open? FileViewPro Has the Answer
March 9, 2026
4:20 pm
Essential Math Tuition for Sec 4 Students in Singapore: Unlocking O-Level Excellence
March 9, 2026
4:19 pm
The Secret Life Of Diy Greenhouse Cheap
March 9, 2026
4:13 pm

युवक ने पंखे से लटककर दी जान : शराब पीने की बात को लेकर पत्नी से हुआ था झगड़ा, परिजन मजदूरी करने बाहर गए थे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

