Explore

Search

May 14, 2025 2:13 pm


छेड़छाड़ करते पकड़ा तो युवक ने खुद का गला काटा; सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा रहा, दम तोड़ा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक ने धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। झोटवाड़ा थाना पुलिस को लहूलुहान हालत में युवक सड़क किनारे पड़ा मिला। कांवटिया हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ करते पकड़ने पर उसने खुद का गला काट लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। एसएचओ (झोटवाड़ा) राजेन्द्र सिंह ने बताया- सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि जोशी मार्ग पर एक युवक ने धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया है। लहूलुहान हालत में वह रोड किनारे पड़ा हुआ है। झोटवाड़ा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान आनंद शर्मा (35) निवासी बानसूर (अलवर) के रूप में हुई है। वह झोटवाड़ा के जोशी मार्ग पर रहता था। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि वह पिछले काफी दिनों से महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार सुबह महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ के दौरान लोगों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस के हवाले करने की कहने पर धारदार हथियार से खुद का गला काट लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है कि उसने खुद अपना गला काटा है या किसी ओर व्यक्ति ने गला रेता है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर