चूरू। जिले के बिसाऊ में एक आवारा कुत्ते ने ढाई साल के बच्चे पर हमला कर दिया। गांव शेषू निवासी बाबूलाल का बेटा शिवराज गुरुवार की शाम को घर के आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के गाल पर दांत से वार किया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और परिवार की अन्य महिलाएं दौड़कर आईं। उन्होंने तुरंत बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया। परिजन लहूलुहान हालत में शिवराज को पहले बिसाऊ के सरकारी अस्पताल ले गए। गाल पर गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में बच्चे का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm
One App for All VAC Files – FileMagic
February 8, 2026
8:26 pm

ढाई साल के मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला, चिल्लाने पर मां ने आकर बचाया; प्राथमिक इलाज के बाद चूरू रेफर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

