Explore

Search

March 12, 2026 10:07 pm


16 किलो डोडा-पोस्त छोड़कर भागा तस्कर; पुलिस ने गाड़ी को पकड़ा, ड्राइवर की तलाश जारी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जैसलमेर। जिले की खुहड़ी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीती रात गश्त के दौरान एक गाडी को रुकवाने पर ड्राइवर ने गाडी भगाई और उसे सुनसान जगह छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 16 किलो 987 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बोलेरो कैम्पर गाडी को भी जब्त किया। पुलिस थाना खुहड़ी में NDPS का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई वहीं ड्राइवर की तलाश जारी है।

खुहड़ी थाना प्रभारी मीनाक्षी मालवीय ने बताया- रात्रि गश्त के दौराने तेजगति से आ रही बोलेरो कैम्पर गाड़ी को इशारा कर रुकवाने का प्रयास किया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को भगाकर झाडिय़ों में गाडी को छोड़कर भाग गया। गाडी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के अन्दर दो प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ कुल 16 किलो 987 ग्राम डोडा पोस्त पकड़ा। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल की गई गाड़ी बोलेरो कैम्पर को जब्त किया गया। पुलिस थाना खुहड़ी में NDPS का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई वहीं ड्राइवर की तलाश जारी है। अवैध डोडापोस्त पड़ने में SHO मीनाक्षी के साथ हेड कॉन्स्टेबल खेतदान, जेठाराम, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, नेपालसिंह, मूलाराम, रामकिशन, बिलकेश व हरिकिशन शामिल रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर