हनुमानगढ़। जिले के संगरिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव रतनपुरा में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मिस्त्री की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान टिब्बी क्षेत्र के गांव मल्लड़खेड़ा निवासी अजय के रूप में हुई है। घटना के समय अजय चिनाई का काम कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। साथी मजदूरों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई। घायल अजय को पहले संगरिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल चौकी ने संगरिया पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। संगरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:33 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
February 8, 2026
8:31 pm
Answers about Celebrity Births Deaths and Ages
February 8, 2026
8:26 pm
One App for All VAC Files – FileMagic
February 8, 2026
8:26 pm

छत से गिरे मिस्त्री की जिला अस्पताल में मौत : निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान हादसा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

