प्रतापगढ़। जिले में कोटड़ी थाना क्षेत्र के मोबाखेड़ी गांव में शनिवार तड़के 3 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। वहीं 8 साल की एक बच्ची घायल हो गई। डोराना खेड़ा निवासी राहुल मीणा और शारदा पुत्री नाथू ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। मोबाखेड़ी के पास ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। शारदा का इलाज जारी है। मृतक के चाचा रमेश मीणा ने कोटड़ी थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने मामला अरनोद क्षेत्र का बताकर पोस्टमॉर्टम करने से मना कर दिया। दोपहर 12:18 बजे तक भी पोस्टमॉर्टम नहीं होने से नाराज परिजन शव को दोपहर 2 बजे अरनोद अस्पताल ले गए। परिजनों का कहना है कि जब शव जिला अस्पताल लाया गया था, तो वहीं पोस्टमॉर्टम होना चाहिए था। अधिकारियों ने कहा कि जिला अस्पताल लाने से पहले ही बालक की मौत हो गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़
Online Lottery 348559357366212599475
March 29, 2026
6:49 pm
Топ Препаратов для Повышения Потенции в 2025 году
March 29, 2026
6:48 pm
The Perfect Box Chain: Elegant & Everyday
March 29, 2026
6:47 pm
What Players Need to Know About Plinko Casino Game in the Digital Era
March 29, 2026
6:45 pm

प्रतापगढ़ के कोटड़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 14 साल के किशोर की मौत, 8 साल का मासूम बच्ची घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

