अजमेर। जीआरपी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से 658 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी मध्य प्रदेश से खरीद कर बेचने के लिए जा रहा था। अफीम की अनुमानित कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए है। जीआरपी पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद बालोटिया ने बताया- पुलिस मुख्यालय की ओर से अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के तहत एक थाने पर टीम का गठन किया गया था और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। टीम की ओर से लगातार अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया- स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर टीम की ओर से गश्त की जा रही थी। एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से अफीम बरामद हुई। टीम ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा निवासी मोनू कुमार(29) पुत्र करनैल सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 658 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ में सामना आया कि आरोपी मध्य प्रदेश से खरीद कर लाया था। जिसे बेचने की फिराक में था।

लेटेस्ट न्यूज़
Plinko Avis Forum
February 15, 2026
10:46 pm
Modern Complete Guide concerning Big Bass Slots Casino Games in Digital Gaming
February 15, 2026
10:37 pm
Comprehensive Chicken Road Game Review: Full Overview along with Tactics specifically for Big Wins
February 15, 2026
10:32 pm
Секреты бонусов интернет-казино которые вы должны использовать
February 15, 2026
10:14 pm

रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थ सहित तस्कर गिरफ्तार; 658 ग्राम अफीम बरामद, साढ़े 3 लाख अनुमानित कीमत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

