जयपुर। जिले के सिंधीकैंप बस स्टेंड पर एक युवक से लूट का मामला सामने आया है। पर्स निकालते समय पकड़े बदमाश को छुड़ाने के लिए साथी बदमाश ने धमकाया- साथी को छोड़ नहीं तो काट डालूंगा। पर्स लूटकर भागे दोनों हथियारबंद बदमाशों को सिंधीकैंप थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- लूट मामले में आरोपी वासिफ (23) पुत्र आदिल निवासी आगरा उत्तरप्रदेश और मुसरत अली (43) पुत्र मुसतर अली अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को अरेस्ट किया है। दोनों ही स्टेशन रोड पर खानाबदोश रहकर जेबतराशी व चोरी की वारदात करते है। 17 अप्रैल को सिंधीकैंप थाने में अरविंद कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रात करीब 9 बजे वह सिंधीकैंप बस स्टेंड के प्लेटफार्म नंबर-4 पर सीकर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। उसकी जेब से पर्स निकालते समय उसने एक लड़के को पकड़ लिया। तभी, उसके साथी ने धारदार हथियार दिखाकर धमकाया- मेरे साथी का हाथ छोड़ नहीं तो काट डालूंगा, जान से मार दूंगा। दोनों बदमाश उसका पर्स लूटकर फरार हो गए। लूट गए पर्स में करीब 2 हजार रुपए व डॉक्यूमेंट रखे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर तुरंत दोनों बदमाश को चिह्नित कर धर-दबोचा।

लेटेस्ट न्यूज़
Utmost Hard-core Porn Videos
March 31, 2026
2:04 pm
陰莖增大類 丁丁連鎖藥局
March 31, 2026
2:03 pm
YouTube dans Sami Store
March 31, 2026
2:02 pm

सिंधीकैंप बस स्टेंड पर युवक से लूट, बदमाश ने धारदार हथियार दिखाया, धमकाया- साथी को हाथ छोड़ नहीं तो काट डालूंगा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

