धौलपुर। जिले के सरमथुरा उपखंड स्थित आगई गांव में रविवार रात करीब 10 बजे किसान के गन्ने के खेत में आग लग गई। आग से किसान को 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। किसान राजवीर को जैसे ही खेत में आग लगने की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचा। आस-पास के पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राजवीर के अनुसार आग बेहद भीषण थी। अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो नुकसान और अधिक हो सकता था। इस घटना में राजवीर को करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने इस घटना को साजिश करार दिया है। राजवीर ने घटना की सूचना स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। साथ ही पटवारी को भी फोन पर जानकारी दे दी है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किसने और क्यों लगाई।

लेटेस्ट न्यूज़
Casino zonder Nederlandse licentie
March 10, 2026
3:12 pm
“Hoe het nieuwe online casino de spelervaring naar een hoger niveau tilt”
March 10, 2026
3:08 pm
Как определить самое подходящее веб-казино
March 10, 2026
3:04 pm
優塔UTOWN熱門困惑回答|註冊、儲值提現、博弈玩法詳細問答
March 10, 2026
3:02 pm

गन्ने के खेत में लगी आग; पड़ोसियों की मदद से पाया गया काबू, किसान को 2 लाख रुपए का नुकसान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

