पाली। जिले के तखतगढ़ के पादरली रोड पर स्थित टेंट के गोदाम में अज्ञात कारण से आग लग गई। यह टेंट हाऊस भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश कुमावत का है। इस हादसे में लाखों रुपए का टेंट का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तखतगढ़ के पादरली रोड स्थित टेंट के गोदाम में सोमवार को अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। सूचना पर तखतगढ़ की दो दमकल, एक टैंकर व सुमेरपुर से दमकल लेकर दमकलकर्मी पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक टेंट का लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। इस दौरान तखतगढ़ पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत सहित पालिका कर्मी व पार्षद भी मौके पर पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़
Air Tent Durability Test – Can It Survive Harsh Outback Conditions?
March 7, 2026
12:00 pm
Inspiring Your JC2 Student to Excel in Math: A Guide for Singapore Parents
March 7, 2026
11:58 am
Best Online Vape Store
March 7, 2026
11:58 am

भाजपा नेता के टेंट गोदाम में लगी आग; लाखों रुपए का सामान जला, तखतगढ़ के पादरली रोड की घटना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

