Explore

Search

July 31, 2025 8:32 pm


महिला को शादी का झांसा देकर किया रेप; पीड़िता से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने आरोपियों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तीन जनों के खिलाफ कोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक महिला ने तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसके भाई के ससुराल में एक युवक से जान पहचान हुई थी। अगस्त 2024 में आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया था। जब उसने इसका विरोध किया तो से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे मारने की नीयत से कुएं में धकेलने का भी प्रयास किया था। जब उसने थाने में इसकी शिकायत दी तो उसे शादी करने का आश्वासन दिया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब कुछ समय बाद आरोपी के पास पहुंची तो उसके साथ वापस फिजिकल रिलेशन बनाएं और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शादी के लिए दबाव वापस बनाया तो उसके गहने हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर