भरतपुर। जिले के मथुरा गेट थाना इलाके में एक व्यक्ति का शव सुजान गंगा नहर में पड़ा मिला। स्थानीय लोगो ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम ने शव को नहर से निकलवाया। मृतक की शिनाख्त गोपालगढ़ निवासी होतीलाल के रूप में हुई है। वह 3 दिन से लापता था। परिजन उसे तलाश रहे थे। होतीलाल के बेटे हर्ष ने बताया- पापा मजदूरी करते थे। वे सुबह घर से निकलते और शाम को लौटते थे। तीन दिन पहले भी रोजाना की तरह सुबह घर से निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार के सभी लोग उन्हें तलाश रहे थे। हमने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। बेटे ने बताया- आज लोगों से पता लगा कि सुजान गंगा नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। हम सभी यहां पहुंचे। शव को देखा तो वे मेरे पापा थे। फिलहाल शव को पुलिस ने आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि होतीलाल शराब पीने का आदी था।

लेटेस्ट न्यूज़
Easy CPGZ File Access – FileMagic
March 10, 2026
12:52 am
Math Tuition for Junior College 1 Students: Your Secret Weapon to A-Level Success Lah
March 10, 2026
12:51 am
Who Else Wants To be Successful With Acoustical Sealant For Vapor Barrier
March 10, 2026
12:49 am
SMOK Refillable Vape Pods
March 10, 2026
12:47 am

सुजानगंगा नहर में मिला शव, बेटा बोला- 3 दिन पहले मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकले थे पापा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

