श्रीगंगानगर। जिले में लगातार बढ़ रहे अवैध नशे के खिलाफ BSF व घड़साना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए से अधिक की कीमत की 76 ग्राम अवैध हेरोइन और 1 बाइक जब्त की है। घड़साना थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे 911 पर बीएसएफ और घड़साना पुलिस ने सयुंक्त रूप से नाकेबंदी के दौरान एक बाइक को रुकवाया और तलाशी ली। इसमे बाइक सवार 2 लोगों के कब्जे से 76 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मक्खन सिंह पुत्र डोंगर सिंह उम्र 60 साल निवासी वार्ड नंबर 11 24 A AS घड़साना और दूसरे आरोपी ने अपना नाम रणजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह उम्र 36 साल निवासी गुरुहरसाय पंजाब बताया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Darkmarket Url
March 11, 2026
2:01 pm
Avis complet du plinko casino incluant ses nouvelles méthodes pour gagner sur internet.
March 11, 2026
1:55 pm
Most Noticeable Meilleur Casino En Ligne
March 11, 2026
1:49 pm
Best Korean Skincare Products for Acne Prone Skin
March 11, 2026
1:39 pm

2 हेरोइन तस्कर गिरफ्तार; 15 लाख का माल और बाइक की जब्त, बीएसएफ व घड़साना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

