Explore

Search

April 24, 2025 8:07 pm


भारतीय वायुसेना में कैरियर बनाने का सुनहरा अवसर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

स्कूलों सहित आईटीआई के छात्र छात्राओं को वायुसेना में सुनहरा भविष्य बनाने के बारे में प्रदान की विस्तृत  जानकारी

भीलवाडा। नं. 5 वायुसैनिक चयन केंद्र वायु सेना जोधपुर से आयी टीम सार्जेंट पी.सी. यादव और सिविल प्रशासन प्रभारी रविन्द्र सिंह पंवार द्वारा शहर की विभिन्न स्कूलों सहित आईटीआई के छात्र छात्राओं को भारतीय वायुसेना में सुनहरा भविष्य बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। सिविल प्रशासन प्रभारी आर.एस. पंवार ने बताया कि अग्निवीरवायु भर्ती के लिए साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वाले अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ, अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है। इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट  indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in पर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी  https://agnipathvayu.cdac.in  पर लॉग इन कर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर