धौलपुर। जिले के गुलाब बाग क्षेत्र में सोमवार को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। निहालगंज थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस को नियमानुसार शव की पहचान के लिए 72 घंटे का समय मिला था। यह अवधि बीत जाने के बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। गर्मी के कारण शव से दुर्गंध आ रही है। मॉर्च्युरी के आसपास खड़े होना मुश्किल हो गया है। जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज और उनके परिजन आते हैं। मॉर्च्युरी के पास से गुजरना उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शव की स्थिति बिगड़ रही है। शनिवार तक निहालगंज थाना पुलिस का कोई अधिकारी पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं पहुंचा। नियमों के अनुसार, 72 घंटे में शव की पहचान न होने पर पुलिस को खुद पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार कराना होता है। इस लापरवाही से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। समय रहते कार्रवाई न होने पर यह स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़
Show Vest: The Perfect Blend of Style and Feature for Performers
March 15, 2026
3:23 pm
Казино Allwin слоти, бонуси та огляд для гравців з України
March 15, 2026
3:23 pm
FileViewPro: The Universal Opener for DPG and More
March 15, 2026
3:19 pm
1xbet 1хБет букмекерская контора БК 1xbet Ставки на спорт онлайн Вход на официальный сайт
March 15, 2026
3:14 pm

6 दिन बीते, पोस्टमार्टम के लिए नहीं पहुंची पुलिस, लापरवाही पर लोगों ने जताया आक्रोश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

