बारां। जिले में नेशनल हाईवे 27 पर एक दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के बटावदा के पास शुक्रवार रात की है। बमुलिया निवासी गोविंद मीणा (42) एक कार्यक्रम में शामिल होने बटावदा गए थे। देर रात वापस लौटते समय बटावदा जैन तीर्थ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गोविंद को राहगीरों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
वन विभाग कर्मचारी से मारपीट करने का आरोपी पकड़ा, राजकार्य के दौरान की वारदात
April 26, 2025
4:17 pm
नालों पर बने अवैध कब्जे हटाने के लिए की अपील, सुरजीत नगर में हटाया कब्जा
April 26, 2025
4:10 pm
बिना मान्यता के चल रहे चैतन्य स्कूल के खिलाफ धरना, पुलिस थाने में दी शिकायत
April 26, 2025
4:09 pm

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत; हाईवे 27 पर हादसा, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान