बूंदी। जिले के डाबी में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में कई वाहन भी जब्त किए गए हैं। डाबी थाना प्रभारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से तीन डम्पर, दो हाइड्रा क्रेन एस्कोर्ट्स, एक ट्रैक्टर और एक बाइक को जब्त किया गया। खनन विभाग की टीम को बुलाकर सभी वाहनों की जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने पटपड़िया निवासी गजेन्द्र नायक (23), लाम्बाखोह निवासी भुति लाल (40) और राजपुरा निवासी हनुमान (40) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस और धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Birth of Alternative Vape 3000
March 13, 2026
4:58 pm
What Type of File Is 123 and How FileViewPro Helps
March 13, 2026
4:58 pm
High 5 Free Emblem Creator Purposes And Templates
March 13, 2026
4:55 pm

अवैध खनन पर कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार व 7 वाहन जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

