दौसा। जिले की पापड़दा थाना पुलिस ने इनामी डकैत को गिरफ्तार किया है। वह पिछले 2 साल से फरार चल रहा था, जिस पर जयपुर रेंज आईजी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी जयपुर रेंज और जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल था। थाना इंचार्ज संतचरण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रघुनाथ उर्फ रुगना बावरिया निवासी आजाद नगर चिकसाना भरतपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटनाक्रम 21 मई 2023 का है, इस संबंध में आलूदा गांव की ककरोड़ा ढाणी निवासी रामजीलाल मीणा ने प्रकरण दर्ज करवाया था कि परिवार के लोग खाना खाकर घर के बाहर सो रहे थे। जबकि दो अन्य लोग देर रात को शादी समारोह से वापस लौटे तो निर्माणाधीन मकान से कुछ लोग निकलते दिखे। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो वहां सामान बिखरा हुआ था, पता चलने पर चोरों का पीछा किया। आसपास के लोगों ने घेराबंदी की तो बदमाश फायरिंग कर भागने लगे, जहां लोगों ने दो चोरों को मौके पर ही दबोच लिया। रिपोर्ट में बताया था कि कई अन्य चोर फरार हो गए। फायरिंग में एक युवक दिनेश मीणा के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए चोरों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने बदमाशों की जानकारी जुटाकर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिनकी गिरफ्तारी पर आईजी ने इनाम घोषित किया, जिसके बाद थाना पुलिस ने करीब 2 साल से फरार आरोपी रघुनाथ उर्फ रुगना बावरिया को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट न्यूज़
Most Noticeable Meilleur Casino En Ligne
March 11, 2026
1:49 pm
Best Korean Skincare Products for Acne Prone Skin
March 11, 2026
1:39 pm
How big is online gaming?
March 11, 2026
1:36 pm
How to View HPK Files on Any Platform with FileMagic
March 11, 2026
1:34 pm

जिले का टॉप 10 बदमाश पकड़ा, 2 साल से फरार चल रहा था; साथियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

