पाली। जिले ने 25 वर्षीय 2 बेटियों की मां ने शनिवार सुबह कीटनाशक खा लिया। जिसे उपचार के लिए पर हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के सिरियारी थाने के जोजावर के निकट स्थित नवो की खेड़ी में रहने वाली 25 वर्षीय सरोज कंवर पत्नी विजय सिंह ने शनिवार सुबह कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए उसे निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां से बाद में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पति विजय ने बताया वह महाराष्ट्र में मिठाई की शॉप पर कम करते है। जो 4 अप्रैल को गांव आया था। करीब 5–6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दो बेटियां हुई। एक 3 साल की ओर दूसरी डेढ़ साल की है। विवाहिता ने जहर क्यों खाया इसको लेकर जांच की जा रही है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़
Darknet Market Lists
March 11, 2026
3:29 pm
Ehrliche Erfahrungen über Gambling sowie Tipps
March 11, 2026
3:23 pm
Learn How To Handle DTCP-IP Files With FileViewPro
March 11, 2026
3:20 pm

विवाहिता ने खाया जहर, मौत; 2 बेटियों के सिर से उठा मां का साया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

