अलवर। शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के पालका गांव निवासी युवक ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम शंभूदयाल है। जिसके चार बच्चे हैं और करीब 7 लाख रुपए का कर्ज बताया गया है। मृतक के परिजन विक्रम ने बताया कि शिंभूदयाल पर करीब 7 लाख रुपए का कर्ज था। जिसके कारण वह परेशान रहता था। साहूकार पैसे का दबाव बनाते रहे। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान होता गया। आखिर में शुक्रवार देर शाम को घर में जहर खा लिया। जिसे अस्पताल लेकर आए। जहां देर रात को इलाज के दौरान दम टूट गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की है। ताकि परिवार का लालन पालन हो सके। मृतक के चार छोटे छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया। बाकी परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Ctrl Wallet Extension Guide (2026): Setup, Recovery, and Security Controls
March 13, 2026
7:53 pm
Pattern Graduation Announcements To Assist Make Your Own
March 13, 2026
7:50 pm
Can You Convert DNC Files? Try FileViewPro First
March 13, 2026
7:48 pm
As The Best Disposable Vape Store
March 13, 2026
7:45 pm

युवक ने सुसाइड किया; परिजन बोले- 7 लाख रुपए का कर्ज था, मानसिक रूप से परेशान रहता था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

