कोटा। जिले के रावतभाटा रोड पर सोमवार देर रात एक चलती कार में आग लग गई। कार के अंदर दो लोग मौजूद थे। डैश बोर्ड के पास से धुआं निकलता देख कर ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक दी। इतने में बोनट से आग की लपेट निकलने लगी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार ड्राइवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हम 2 लोग कार में मौजूद थे हम कोटा से रावतभाटा जा रहे थे। 15 से 20 किलोमीटर ही कार चली थी। नारसिंह माता मंदिर के पास पहुंचे थे इतने में कार के डैश बोर्ड से धुआं निकलने लगा मैंने कार को रोका और बाहर निकाला तो बोनट से आग की लपटे निकलने लगी। हो सकता है इंजन के आसपास कहीं शॉर्ट सर्किट हुआ हो। कुछ ही मिनट में आग पूरी कार में फैल गई। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कोटा और रावतभाटा की तरफ से घटनास्थल पर पहुंच गई तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

लेटेस्ट न्यूज़
How Customers in New Zealand Can Identify Authentic Korean Skincare and Avoid Fake Cosmetics
March 11, 2026
10:26 pm
Diyarbakır Yeni Escort Nalan
March 11, 2026
10:25 pm
Premium Vaping Store & Vape Gear Online Retailer
March 11, 2026
10:23 pm
FileViewPro Review: DTCP-IP File Compatibility Tested
March 11, 2026
10:23 pm

सड़क पर चलती कार में लगी भीषण आग; डैश बोर्ड के पास से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने रोकी कार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

