कोटा। जिले में भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के खेड़ली फाटक इलाके में पुलिस ने गैंगस्टर शिवराज सिंह हाडा को उसके घर से गिरफ्तार किया। गैंगस्टर शिवराज के घर पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ 4 से 5 थानों की पुलिस पहुंची। मंदिर की जमीन पर फरियादी को धमकाने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी विनय गोस्वामी को गैंगस्टर शिवराज सिंह ने धमकाया। पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि फरियादी ने शिकायत दी थी कि मंदिर की जमीन पर शिवराज सिंह के द्वारा धमकाया जा रहा है। पाटनपोल इलाके में स्थित महाप्रभु जी के मंदिर की जमीन जो की अर्जुनपुरा इलाके में मौजूद है। इस जमीन को अपने कब्जे में लेने के लिए फरियादी को धमकी दे रहा था। आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है और साथ में इसके 8 से 9 साथियों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि शिवराज पर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरे मामले में जांच की जा रही है। दिर के पुजारी विनय गोस्वामी ने बताया कि शिवराज सिंह अपने हथियार धारी साथियों के साथ आकर धमका कर गया। अर्जुनपुरा में 13 बीघा नयानोहरा में 12 बीघा जमीन के बारे में कहने लगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Have You Heard? How To Reverse Aging Skin On Face Is Your Best Guess To Develop
March 11, 2026
10:10 pm
Kategori: Diyarbakır Escort
March 11, 2026
10:09 pm
Manual settings of tecno t520 configiration?
March 11, 2026
10:08 pm

गैंगस्टर शिवराज सिंह हाडा गिरफ्तार; 5 थानों की पुलिस ने मिलकर घर में दबोचा, 9 साथी भी किए डिटेन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

