अजमेर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस और सीआईडी की कार्रवाई के तहत एक और बांग्लादेशी को डिटेन किया गया। अभियान के तहत अब तक अजमेर में 26 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पकड़े गए बांग्लादेशियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी के अनुसार अभियान में 2000 से ज्यादा संदिग्ध लोगों की पड़ताल की जा चुकी है। इनमें से 300 लोगों के दस्तावेज की पड़ताल की जा रही है कि किस आधार पर यह दस्तावेज बनाए गए। कार्रवाई के दौरान खानाबदोश हुसैन सरदार उर्फ हुसैन अली (76) के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हो गई। उसके पास मिले दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। हुसैन बांग्लादेश की चुरगांव पोस्ट जेठवा बाजार सातखिरा का मूल निवासी है। वह 5 साल पहले अवैध रूप से भोमरा बॉर्डर से भारत में घुसा था। जहां से सियालदह प. बंगाल पहुंचा, वहां खानाबदोश के तौर पर रहने के बाद वह दिल्ली पहुंच गया। करीब 2 साल पहले दिल्ली से ट्रेन से अजमेर पहुंचा। दरगाह इलाके में वह पहचान छिपाकर रह रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़
Essential Range Rover Sport Accessories
March 11, 2026
8:26 pm
Beginner’s Guide to Korean Skincare: Simple Steps for Healthy, Glowing Skin
March 11, 2026
8:26 pm
Your Complete Guide to Australia’s Top Online Gaming Destination, Royal Reels Casino
March 11, 2026
8:25 pm
Answers about News Television
March 11, 2026
8:24 pm

दरगाह पुलिस ने एक और बांग्लादेशी पकड़ा; 5 साल से अजमेर में छिपा था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

