Explore

Search

March 11, 2026 10:10 pm


पुलिस का सर्च ऑपरेशन; अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच की; अब तक 600 लोगों के डॉक्युमेंट जुटाए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बांसवाड़ा। जिले में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शहर में कोतवाली थाना पुलिस और राजतालाब थाना पुलिस ने मदारेश्वर रोड में स्थित मुस्लिम कॉलोनी में रह रहे लोगों के आधारकार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। सरकार के निर्देश के बाद भारत मे अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी की धरपकड़ के लिए सख्त आदेश दिए गए हैं। कोतवाली थाना अधिकारी देवीलाल और राजतालाब थाना अधिकारी गंगाराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ते ने लोगों से आधारकार्ड सहित अन्य दस्तावेज जुटाए और उनकी जांच की।

एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि खासतौर पर बांसवाड़ा शहर और परतापुर क्षेत्र में अभियान का फोकस है। यही पर ही 600 से अधिक लोगों की जांच की है और उनके डॉक्युमेंट वेरिफाई किए। कुछ लोग हैं संदिग्ध जिसकी डिटेलिंग के साथ जांच होगी। अवैध पाए जाने पर डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा। बांसवाड़ा में इस अभियान में पुलिस इस वजह से एक्टिव है क्योंकि बीते दिनों अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सल्लोपाट थाना क्षेत्र के मोटी झेर गांव से बांग्लादेशी लल्ला बिहारी को गिरफ्त में लिया था। दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की बांसवाड़ा पुलिस को भनक तक नहीं लगी थी। बांसवाड़ा शहर में राज तालाब, मुस्लिम कॉलोनी, हुसैनी चौक, परतापुर में डूंगरी मोहल्ला और गढ़ी कस्बे में टीम दिनभर तलाशी में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर