जयपुर। जिले में एक सूने मकान में घुसकर बदमाश लाखों रुपए के गहने-कैश चोरी कर ले गए। परिवार के सवामणी में गए होने पर मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश घर में घुसे थे। दौलतपुरा थाना पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- दौलतपुरा के गणेश विहार में रहने वाले राजेश सिंह के घर चोरी हुई। एक मई को वह परिवार सहित सवामणी में गए थे। पीछे से बदमाशों ने चोरी की नीयत से सूने घर को निशाना बनाया। मेन गेट का लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी व बक्सों के लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और 75 हजार रुपए चोरी कर ले गए। देर रात परिवार के वापस लौटने पर मकान के लॉक टूटे मिले। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी-बक्सों में रखे गहने-कैश गायब मिला। चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने दौलतपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Diyarbakır Ofis Escort Bayan
March 11, 2026
11:35 pm
Diyarbakır Üniversiteli Bayan Escort Nisan
March 11, 2026
11:33 pm
Real-Life Use Cases for DRT Files and FileViewPro
March 11, 2026
11:32 pm
Ночная смена, вред, как уменьшить последствия работы в ночную смену
March 11, 2026
11:31 pm

घर में घुसकर गहने और कैश चोरी, मेन गेट का लॉक तोड़कर घुसे बदमाश
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

