पाली। जिले में बुधवार को सुबह एक बार भी अतिक्रमण पर निगम का बुलडोजर चला। अधिकारियों की मौजूदगी में पांच मौका पुलिया से सूरजपोल तक नाले पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप भी लगाया। मानसून में शहर में फिर जल भराव की हालत न हो इसको लेकर नगर निगम की और से नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई पिछले कुछ दिनों से की जा रही है। जिन लोगों ने नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया वहां से अतिक्रमण हटाने की करवाई बुधवार सुबह की गई। इस दौरान SDM विमलेंद्र राणावत, CO सिटी ऊषा यादव, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज मौजूद रहे। जिनके दिशा निर्देश में नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अतिक्रमण हटाने की करवाई की। निगम के आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि मानसून में शहर में जल भराव के हालात न हो इसलिए नालों से अतिक्रमण हटाने की करवाई कि जा रही है। पाली शहर के नया गांव रोड पर सड़क किनारे बड़ा नला बना हुआ है। जिसे अतिक्रमण के दुकानदारों ने ढक रखा है। जबकि मानसून के दौरान सबसे ज्यादा जल भराव के एरिया में नया गांव भी आता है। लेकिन निगम की टीम इस नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही।

लेटेस्ट न्यूज़
Diyarbakır Escort ❤️ Gerçek Diyarbakır Escortlar
March 11, 2026
7:41 pm
Answers about Cars & Vehicles
March 11, 2026
7:40 pm
Your Go-To Tool for HPK Files – FileMagic
March 11, 2026
7:37 pm
Why You Should Start Playing at M9Win Casino Today
March 11, 2026
7:31 pm

अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया; दुकानदारों ने नाला ढक रखा था, टीम ने कब्जा हटाया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

