Explore

Search

March 11, 2026 11:03 pm


स्कूटी स्लिप हुई, दंपती की मौत; पत्नी ने जयपुर में दम तोड़ा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा। जिला मुख्यालय के पास मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात सैंथल थाना क्षेत्र के खुरी गांव के समीप हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी स्कूटी से जा रहे थे कि बेकाबू होकर स्कूटी गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी यूनिट में जांच के बाद डॉक्टर ने कल्याण सहाय (61) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी प्रहलादी देवी (57) को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि गंभीर घायल प्रहलादी देवी ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक पति-पत्नी सदर थाना क्षेत्र के सूरजपुरा गांव के रहने वाले थे। जिनके शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर