झालावाड़। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बुधवार को दो नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चन्द्रावती ग्रोथ सेन्टर और हल्दी घाटी रोड़ स्थित सुशीला देवी ट्रस्ट सोसायटी नशामुक्ति केन्द्र का दौरा किया। कलेक्टर ने केंद्रों में भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों की समस्याएं सुनीं और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। राठौड़ ने केंद्रों की बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इनमें दवा वितरण, परामर्श और चिकित्सा सेवाएं शामिल थीं। नशा मुक्ति केंद्रों में मरीजों को 90 दिनों तक उपचार और पुनर्वास की सुविधा मिलती है। यहां शारीरिक उपचार के साथ मानसिक और भावनात्मक सहायता भी दी जाती है। मरीजों को नियमित परामर्श, सामूहिक चर्चाएं और मोटिवेशनल सत्र कराए जाते हैं। कलेक्टर ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इससे बाहर निकलना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन और समाज हर उस व्यक्ति की मदद करेंगे, जो नशा छोड़ना चाहता है। निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव, कार्यवाहक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम मीणा और दोनों केंद्रों के अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Рассекречиваем секреты бонусов онлайн-казино криптобосс, которые каждому нужно знать
March 11, 2026
5:11 pm
Best Korean Skincare Products for Sensitive Skin
March 11, 2026
5:08 pm
How To Extract Data From DTCP-IP Files Using FileViewPro
March 11, 2026
5:07 pm
When was Anchorage Daily News created?
March 11, 2026
5:03 pm

नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण; कलेक्टर ने मरीजों से की बातचीत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

