Explore

Search

July 6, 2025 5:30 pm


पत्नी संग स्कूटी से गिरे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी, पति ने मौके पर दम तोड़ा, पत्नी की जयपुर में इलाज के दौरान मौत; एक साथ उठी अर्थी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसाससुराल से गांव लौट रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उनकी पत्नी हाईवे पर स्कूटी से गिर गए। राहगीरों ने उन्हें संभाला और पुलिस की सूचना दी। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी को जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया था। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो गांव में हर किसी की आंखें नम हो गई। मामला दौसा जिला मुख्यालय के पास मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर सैंथल थाना क्षेत्र के खुरी गांव के पास मंगलवार शाम 7 बजे का है। सैंथल थाने के हैड कॉन्स्टेबल बनवारी लाल ने बताया- हादसे में कल्याण सहाय मीणा (61) निवासी सूरजपुरा को दौसा के अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उनकी पत्नी प्रहलादी देवी (58) को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया था। जहां गंभीर घायल प्रहलादी देवी ने एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच करने में जुटी है। दंपती को वाहन ने टक्कर मारी है या दोनों स्लिप होकर गिरे हैं। अभी कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कल्याण सहाय मीणा रेलवे में नौकरी करते थे। वे जुलाई 2024 में रिटायर होने के बाद घर पर रहकर खेती करते थे। उनके एक बेटा-बेटी हैं। बेटा पंजाब में सरकारी नौकरी करता है। कल्याण सहाय ने बीते 18 अप्रैल को बेटी की शादी की थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी सोमवार शाम को ससुराल रामपुरा गुवाड़ी गए थे। जहां से वापस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। कल्याण सहाय और उसकी पत्नी प्रहलादी देवी सदर थाना क्षेत्र के सूरजपुरा गांव के रहने वाले थे। जिनके शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। दाह संस्कार के लिए ले जाते वक्त पति-पत्नी की एक साथ डेड बॉडी देखकर वहां मौजूद हर किसी शख्स की आंखें नम हो गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर