झालावाड़। मध्य प्रदेश के खेरिया गांव के पास बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सोयत से कचराखेड़ी रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। झालरापाटन के गिरधरपुरा निवासी डालचंद (22), चुरेलिया के दिनेश (19) और कवरियाखेड़ी के विनोद (21) एक ही बाइक पर सवार होकर कंवराखेड़ी में एक शादी समारोह से दूसरी शादी में जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे खेरिया गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डालचंद और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सोयत ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को झालावाड़ अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने डालचंद को मृत घोषित कर दिया। दिनेश का इलाज जारी है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह के अनुसार गुरुवार को जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
If Rib Rub For Smoking Is So Terrible, Why Don’t Statistics Show It?
March 5, 2026
2:22 pm
Didn’t This Final Occur Within The 80s?
March 5, 2026
2:18 pm

ट्रैक्टर – बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत; दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

