हनुमानगढ़। जिले के गांव झाम्बर में ‘आपणो राजस्थान आपणी राजस्थानी’ अभियान के तहत राजस्थानी भाषा को बचाने की मुहिम चल रही है। ग्रामीण दीवारों पर राजस्थानी भाषा में स्लोगन लिखवा रहे हैं। गांव के मेडिकल स्टोर पर स्लोगन और जानकारियां राजस्थानी भाषा में लिखी गई हैं। स्थानीय पेंटर शंकरलाल प्रजापत राजस्थानी भाषा में पेंटिंग और स्लोगन लिखकर युवाओं को मायड़ भाषा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। तुलछाराम सिहाग के अनुसार, हिंदी शिक्षा के कारण बच्चे राजस्थानी भाषा और संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। इसलिए दीवारों पर राजस्थानी लिखवाई जा रही है, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। मॉडल गांव बहलोलनगर की तरह झाम्बर में भी युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं। आसपास के गांवों में भी ‘आपणो राजस्थान आपणी राजस्थानी’ अभियान शुरू किया जाएगा। सतपाल सिहाग ने अपनी गाड़ी पर राजस्थानी लिखवाई, जिसकी गांव वालों ने सराहना की। अभियान का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। गांव के विद्यार्थी अब राजस्थानी को आसानी से पढ़ पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि राजस्थानी भाषा का गौरवशाली इतिहास है, जिसे संरक्षित करना जरूरी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Axial Flow Fan Money Experiment
February 12, 2026
2:27 pm
Open XMT_BIN Files Without Extra Software
February 12, 2026
2:20 pm
How to apply
February 12, 2026
2:12 pm
Built on The Boy Band Model
February 12, 2026
2:04 pm

राजस्थानी भाषा को बचाने की पहल; झाम्बर गांव में दीवारों पर राजस्थानी में स्लोगन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

