हनुमानगढ़। आधा दर्जन लोगों के घर में घुसकर महिला से मारपीट करने, गले में पहनी सोने की तबीजी छीनने व घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का मामला सामने आया है। टिब्बी पुलिस थाना में महिला की रिपोर्ट के आधार पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ऐंशा बीबी (60) पत्नी गनी मोहम्मद निवासी वार्ड तीन, गांव मसानी ने अपने पुत्र मुन्सफ अली के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट पेश की कि मंगलवार को जपान खां, आरफ खां, सलमान खां, नसीमा बीबी, जिकरा बीबी, आलो निवासी मसानी एकराय होकर जबरन उसके घर में घुसे। उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। थाप-मुक्कों से मारपीट की। उसके गले में पहनी सोने की तबीजी लड़ाई-झगड़े के दौरान जबरदस्ती छीन ली। इन लोगों ने लड़ाई-झगड़े के दौरान उसकी पीठ व गर्दन पर चोट मारी। घटना के दौरान उसकी पुत्र वधू ने घबराकर शोर किया। तब उसके पुत्र मुन्सफ अली ने घटनास्थल पर पहुंचकर इन लोगों के चंगुल से छुड़वाया। जाते समय इन लोगों ने धमकी दी कि मौका मिलते ही तुम्हें जान-माल की नुकसान पहुंचाएंगे और घर में सबूत एकत्रित करने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे तोड़ देंगे। इसके बाद मंगलवार रात्रि करीब 12 बजे इन लोगों ने उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। इसकी फुटेज कैमरे के रिसीवर में रिकॉर्ड है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई देवीलाल के सुपुर्द किया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Integration of Philosophy and Science: Bridging the Gap Between Thought and Empirical Evidence
February 12, 2026
4:50 pm
Tento hit uvnitř tuzemských internetových kasinech: Vše podstatné, co potřebujete zjistit před sázením
February 12, 2026
4:47 pm
Vegas Hero Casino Review Complete Guide to Vegashero Vegashero NZ Player Guide
February 12, 2026
4:47 pm
One thing Fascinating Occurred Аfter Ꭲaking Motion On These 5 Detroit Ᏼecome Human Porn Tips
February 12, 2026
4:45 pm

घर में घुसकर महिला से मारपीट और लूट; 6 लोगों ने बुजुर्ग महिला के सोने गहने छीने, सीसीटीवी तोड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

