बारां। जिले के छीपाबड़ौद थाने में हिरासत के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरधनपुरा निवासी हरिया (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार रात परिजनों की सूचना पर ही शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। हरिया आए दिन शराब के नशे में परिवार से झगड़ा करता था। इसकी शिकायत खुद उसके परिजनों ने पुलिस को की थी। हिरासत के दौरान हरिया की तबीयत बिगड़ने पर उसे बुधवार देर रात छीपाबड़ौद अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे थाने भेज दिया। गुरुवार सुबह जब हरिया नहीं उठा, तो उसे फिर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छीपाबड़ौद पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने प्रथमदृष्ट्या साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की है। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि हरिया को सही सलामत थाने भेजा गया था। वे मौत का कारण जानना चाहते हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परिजनों को समझा रहे हैं। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Enterprise Of 7forallmankind .it
December 17, 2025
4:11 pm
Что такое коэффициенты в ставках и как делать прибыльные ставки
December 17, 2025
4:08 pm
छीपाबड़ौद थाने में हिरासत के दौरान युवक की मौत; परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, जांच की मांग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

